Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 17 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन के लोई बाजार में बेकाबू ऑटो दुकान में घुसा, बाल-बाल बची दुकानदार की जान

धर्मनगरी वृंदावन के सबसे व्यस्त लोई बाजार में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ऑटो अचानक एक बर्तनों की दुकान में जा घुसा। गनीमत रही कि दुकानदार ने समय रहते फुर्ती दिखाते हुए अपनी जान बचा ली। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गुरुवार को वृंदावन के लोई बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित ऑटो अचानक सड़क से बेकाबू होकर सीधे बर्तनों की दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसे हालात बन गए।

दुकानदार ने समय रहते दुकान से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि शहर के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले बाजारों में वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही लगातार खतरा बनी हुई है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि लोई बाजार जैसे व्यस्त क्षेत्रों में वाहनों के प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Previous News

जगन्नाथ रथयात्रा पर ब्रज सेवा फाउंडेशन ने किया प्रसाद वितरण, मानव सेवा की अनूठी मिसाल

Next News

सफाई अभियान को लेकर नगर आयुक्त की संतों संग बैठक, ई-रिक्शा की संख्या का होगा आकलन