Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पुरी रथ यात्रा में दिखी इंसानियत की मिसाल, एंबुलेंस के लिए श्रद्धालुओं ने तुरंत बनाया रास्ता

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ के बीच इंसानियत की एक मिसाल देखने को मिली। जब कुछ श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी तो रेस्क्यू टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हजारों की भीड़ ने बिना देर किए रास्ता खाली कर दिया, जिससे बीमार श्रद्धालुओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सका।

रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल हुए थे। अत्यधिक भीड़ के कारण कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद ओडिशा स्टेट रेस्क्यू यूनिट और आपातकालीन सेवाओं ने तत्काल मोर्चा संभाला। राहतकर्मी स्ट्रेचर के सहारे श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालते रहे, जबकि एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए श्रद्धालुओं ने अनुशासित तरीके से तुरंत रास्ता खाली कर दिया। इस दौरान कई लोगों की जान समय रहते बचाई जा सकी।

प्रशासन ने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान तेजी से चलाया गया और प्रभावित श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। भीड़ के बीच श्रद्धालुओं के सहयोग और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Previous News

पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, भीड़ के दबाव में एक श्रद्धालु की मौत, कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

Next News

मथुरा में निकली भव्य जगन्नाथ रथयात्रा, कमिश्नर, डीआईजी और एसएसपी ने खींचा भगवान का रथ