Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नाबालिग से गैंगरेप का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी

चित्रकूट पुलिस ने मानिकपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।


चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के जंगल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार घटना 13 जुलाई को हुई थी, जबकि 14 जुलाई को पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों जिन्नू कोल और अखिलेश उर्फ जरैला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 
Previous News

सिपाही आत्महत्या कांड में बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Next News

पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, भीड़ के दबाव में एक श्रद्धालु की मौत, कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी