Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डीटीपी विभाग ने 38 एकड़ में फैले निर्माण किए ध्वस्त

हरियाणा के फरीदाबाद में अवैध निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार यानी डीटीपी विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। विभाग ने नेशनल हाईवे-19 के पास विकसित की जा रही दो अवैध व्यावसायिक कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।

फरीदाबाद में अवैध निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग का अभियान लगातार जारी है। बुधवार को डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने नेशनल हाईवे-19 स्थित गांव सीकरी और प्याला के पास विकसित की जा रही दो अवैध व्यावसायिक कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई की।

विभाग ने करीब 30 एकड़ और 8 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही इन दोनों कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

डीटीपी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, संबंधित निर्माणकर्ताओं को पहले कई बार नोटिस जारी कर अवैध निर्माण रोकने और ढांचे हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन नियमों की लगातार अनदेखी किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं डीटीपी एनफोर्समेंट अधिकारी यजन चौधरी की निगरानी में जेसीबी मशीनों से अवैध निर्माणों को गिराया गया। उन्होंने कहा कि जिले में बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों और अवैध व्यावसायिक इकाइयों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Previous News

भगवान श्रीकृष्ण पर मौलाना के बयान से विवाद, हिंदू संगठनों में आक्रोश - कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Next News

आगरा कैंट विवाद में नया मोड़, CCTV फुटेज से होगी पूरे घटनाक्रम की जांच