Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल! बेटे ने पिता को मारी 4 गोलियां, मौके से फरार

घटना मोदीनगर थाना क्षेत्र के बुदाना गांव की है। बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय निखिल नेहरा का अपने 55 वर्षीय पिता हरिओम नेहरा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने पिता पर ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दीं। गोली लगने से हरिओम गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। शुरुआती जांच में आरोपी के नशे का आदी होने और पारिवारिक या संपत्ति विवाद की आशंका जताई जा रही है। कुछ रिपोर्टों में करीब 150 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद की बात भी सामने आई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Previous News

भागलपुर को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, नए डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, 211 महाविद्यालयों की मान्यता प्रक्रिया शुरू

Next News

मथुरा कोर्ट का सख्त फैसला - 17 साल पुराने हत्याकांड में 7 दोषियों को उम्रकैद