Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
टायर फटते ही घर में घुसा सीमेंट से लदा ट्रक, सो रहे 3 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार सीमेंट से लदा ट्रक अचानक टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। हादसे के वक्त घर के अंदर लोग सो रहे थे, जिनमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिर्जापुर में यह हादसा देर रात करीब 3 बजे उस समय हुआ, जब वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रहा सीमेंट से लदा ट्रक अचानक टायर फटने के कारण बेकाबू हो गया। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसा और अंदर सो रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने वाराणसी-सोनभद्र हाईवे पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

Previous News

रामगंगा नदी में कूदे प्रेमी युगल का मामला, 5 दिन बाद युवती का शव बरामद, पुलिस जांच तेज

Next News

भागलपुर को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, नए डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, 211 महाविद्यालयों की मान्यता प्रक्रिया शुरू