Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में जाम से राहत की बड़ी तैयारी, नए ऑटो-ई-रिक्शा स्टैंड के लिए प्रशासन का निरीक्षण, बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

वृंदावन में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित और सुचारू बनाने के उद्देश्य से मथुरा-वृंदावन नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने वृंदावन सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित नए ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड के लिए स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुराने टेंपो स्टैंड और पंचायती गौशाला के समीप स्थित भूमि का जायजा लिया। अधिकारियों का मानना है कि यह स्थान नए ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड के लिए उपयुक्त है, क्योंकि यहां पहले से सुलभ शौचालय, प्याऊ और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

प्रशासन के अनुसार, प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद इस स्थान को जल्द ही नए स्टैंड के रूप में विकसित कर संचालित किया जाएगा। इसके बाद वृंदावन के भीतरी क्षेत्रों में ऑटो और ई-रिक्शा के अनियंत्रित प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी। श्रद्धालु और स्थानीय लोग केवल निर्धारित स्टैंड से ही इन वाहनों की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने से शहर के प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम में काफी कमी आएगी, यातायात सुचारू होगा और श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का उद्देश्य वृंदावन को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाना, यातायात को व्यवस्थित करना और शहर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। योजना को जल्द अंतिम रूप देकर लागू करने की तैयारी की जा रही है।

Previous News

10 साल से नाली का इंतजार, हर बारिश में जलमग्न होती अंकित विहार कॉलोनी, नगर निगम पर फूटा लोगों का गुस्सा

Next News

दो बच्चों की मां को 10 साल छोटे युवक से हुआ प्यार, मंदिर में रचाई शादी