Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नोएडा के ममूरा में पांच मंजिला मकान में भीषण आग, धुएं में घुटने से दो की मौत, 50 से ज्यादा लोगों को बचाया गया

नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र स्थित ममूरा गांव में बुधवार को एक पांच मंजिला रिहायशी मकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। हादसे के वक्त इमारत में कई परिवार मौजूद थे, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में धुएं की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह ग्राउंड फ्लोर पर चार्ज हो रही एक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की बैटरी से निकली चिंगारी को माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है। घटना के बाद पुलिस ने भवन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और यह भी देखा जा रहा है कि भवन में अग्नि सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम मौजूद थे या नहीं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है

Previous News

40 लाख के कर्ज से बचने के लिए पिता ने रची अपनी ही बेटी के फर्जी अपहरण की साजिश, फिरौती वसूलने का था प्लान

Next News

महिला अस्पताल में अवैध वसूली के आरोप पर सपा का हंगामा, डिलीवरी और ऑपरेशन के नाम पर वसूली का लगाया आरोप