Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा नगर निगम में ‘संभव दिवस’ पर जनसुनवाई, नगर आयुक्त ने सुनीं शिकायतें और दिए निस्तारण के निर्देश

संवाददाता: आकाश शर्मा

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल
पर प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किए जा रहे ‘संभव दिवस’ के तहत आज मथुरा स्थित भूतेश्वर नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त जग प्रवेश ने शहरवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में भूतेश्वर जोन से कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 4 विद्युत, 2 अवैध अतिक्रमण, 1 जलकल और 3 सफाई से संबंधित थीं। इनमें से 2 विद्युत संबंधी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य शिकायतों के शीघ्र समाधान का आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया।

नगर आयुक्त ने कहा कि ‘संभव दिवस’ का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित विभागों को लंबित शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Previous News

संस्कृति विवि में प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित कार्यक्रम में भाग लेकर प्रफुल्लित मुद्रा में विद्यार्थी और वक्तागण

Next News

‘लव जिहाद’ को लेकर राष्ट्रीय हनुमान दल का प्रदर्शन, सख्त कानून की मांग; कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन