Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चार दिन से पेयजल संकट, सूखे नलों से हाहाकार

संवाददाता: शोभित कुमार शर्मा

हाथरस के कोतवाली क्षेत्र स्थित किला की खाई इलाके में पिछले चार दिनों से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार घरों में नलों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

इलाके के सरकारी हैंडपंप भी लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिसके चलते पानी की समस्या और गंभीर हो गई है। भीषण गर्मी में जल संकट ने बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी सबसे ज्यादा बढ़ा दी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पालिका में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। समाजसेवी अब्बासी ने आरोप लगाया कि प्रशासन केवल आश्वासन दे रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।

चार दिन बाद क्षेत्र में एक पानी का टैंकर भेजा गया, जिससे कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन स्थानीय लोग नियमित और स्थायी जलापूर्ति की मांग कर रहे हैं।

Previous News

यमुनापुरम में झुग्गियों में भीषण आग, गैस सिलेंडरों से टला बड़ा हादसा

Next News

संस्कृति विवि में प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित कार्यक्रम में भाग लेकर प्रफुल्लित मुद्रा में विद्यार्थी और वक्तागण