Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 14 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रेकिंग न्यूज ; खाकी की आड़ में 24.90 लाख की लूट, दो सिपाहियों समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

झांसी पुलिस ने 24 लाख 90 हजार रुपये की लूट के सनसनीखेज मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो सिपाहियों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24 लाख 50 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार भी बरामद कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, 12 जुलाई को कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस लूट की वारदात की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में गौरव यादव, सुरेश यादव, सुखवीर, सूरज सिंह के अलावा जालौन पुलिस लाइन में तैनात दो आरक्षी रवेंद्र राजपूत और मनोज शामिल हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी ऑनलाइन सट्टे में बड़ी रकम हार गया था। आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। आरोपियों ने पीड़ित को झांसी बुलाया, उसके साथ मारपीट की और 24 लाख 90 हजार रुपये लूट लिए।

पुलिस का कहना है कि मामले में एक अन्य आरक्षी समेत चार और लोगों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Previous News

संकट दूर करने का झांसा देकर महिला को बनाया शिकार, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Next News

5 महीने पहले हुई थी लव मैरिज, पति-ससुर समेत 7 पर दहेज हत्या का केस; शव लेकर फरार होने का आरोप