Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
फिनलैंड में लापता भारतीय छात्र का शव बरामद, परिवार ने जताया हत्या का शक

तेलंगाना के हैदराबाद के रहने वाले 18 वर्षीय छात्र मनिदीप रेड्डी का शव करीब दो महीने बाद फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी के समुद्र से बरामद हुआ है। छात्र के परिवार ने मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है और केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

मनिदीप रेड्डी फिनलैंड की लैपेनरांटा-लाहती यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (LUT University) में सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। वह 5 मई को आखिरी बार हेलसिंकी के एक शॉपिंग मॉल में दिखाई दिए थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया था।

भारतीय दूतावास ने ई-मेल के माध्यम से परिवार को शव मिलने की जानकारी दी। हालांकि, फिनलैंड के अधिकारियों ने अभी तक मौत का कारण सार्वजनिक नहीं किया है। परिवार का आरोप है कि जांच में शुरुआत से ही लापरवाही बरती गई और मामला सामान्य नहीं बल्कि संदिग्ध प्रतीत होता है।

परिजनों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि उन्हें फिनलैंड भेजने की व्यवस्था की जाए, ताकि वे स्वयं शव की पहचान कर सकें और स्थानीय अधिकारियों के समक्ष निष्पक्ष जांच की मांग उठा सकें। फिलहाल फिनलैंड पुलिस मामले की जांच जारी होने की बात कह रही है।

Previous News

पेड़ से टकराई स्कूली वैन, 13 बच्चों की जान बाल-बाल बची; ओवरलोडिंग और लापरवाही आई सामने

Next News

विधायक की अनोखी मिसाल! वेतन-भत्ते छोड़ LLM की पढ़ाई करेंगे कमलेश्वर डोडियार