Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नए नगर आयुक्त ओजस्वी राज की पहली प्राथमिकता— बेहतर शहर

मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नवागत नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने पदभार ग्रहण करने से पहले वृंदावन स्थित श्री बांकेबिहारी जी मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर जनकल्याण और नगर के समग्र विकास की कामना की। इसके बाद उन्होंने भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय पहुंचकर विधिवत अपना कार्यभार संभाला।

नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और नगर निगम की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सीवर, जलभराव, अतिक्रमण, कर वसूली, जन शिकायतों के निस्तारण तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी विकास कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, वहीं जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Previous News

सीएमओ का सासनी सीएचसी पर औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की परखी हकीकत

Next News

वेल्डिंग के दौरान फटा कच्चे तेल का टैंकर, 500 मीटर दूर तक उड़े परखच्चे; 1 की दर्दनाक मौत