Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 12 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुड़िया पूर्णिमा मेला-2026 की तैयारियां तेज, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने की समीक्षा बैठक

थुरा में आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेला-2026 की तैयारियों को लेकर गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक ढंग से संपन्न कराने के लिए विभागवार तैयारियों का जायजा लिया गया।

बैठक के दौरान मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, यातायात, सुरक्षा और पार्किंग जैसी सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने विभागवार तैयारियों की जानकारी दी। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि मुड़िया पूर्णिमा मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Previous News

धर्म की आड़ में कथावाचक की हैवानियत, छात्राओं को कार में खींचकर की छेड़छाड़ - रातभर खौफ में रहीं पीड़ित

Next News

राधावल्लभ मंदिर की रेलिंग में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों को लगा झटका