Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 12 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रेकिंग न्यूज़: कैनरा बैंक गार्ड रूम में हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, सर्विस राइफल से चली गोली

मथुरा के सिविल लाइन स्थित कैनरा बैंक में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान हेड कांस्टेबल अजीत सिंह के रूप में हुई है। वह कैनरा बैंक के गार्ड रूम में ड्यूटी पर तैनात थे। शनिवार शाम अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए और सर्विस राइफल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत के कारणों की गहन जांच जारी है।

Previous News

बलदेव में पुलिस का हरियाली अभियान, सीओ और थाना पुलिस ने लगाए 100 पौधे

Next News

7 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, चिप्स का लालच देकर निर्माणाधीन मॉल में ले गए आरोपी