Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव भाइयों पर हमला: दबंगों ने बंदूक की बट से पीटा, किडनैपिंग की कोशिश; CCTV सामने आया

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सफेद इको SUV में सवार आरोपियों ने पेमेंट लेने गए दो भाइयों—मेडिकल कंपनी के एमआर शिवम सिंह और सत्यम सिंह—पर हमला कर दिया।

आरोप है कि दबंगों ने दोनों को बंदूक की बट से पीटा, जान से मारने की धमकी दी और जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना 16 अप्रैल की बताई जा रही है, जिसका CCTV वीडियो अब सामने आया है। मामले में पथीक यादव, अभय यादव, अमित यादव, जितेंद्र यादव समेत अन्य अज्ञात हथियारबंद लोगों के खिलाफ थाना जगदीशपुरा में एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous News

आगरा में दबंगों का तांडव, महिलाओं को खेत में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Next News

महोबा में बारात जा रही स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा