Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 12 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
परशुराम शोभा यात्रा समिति का हरियाली संकल्प, बीएसए महाविद्यालय में किया गया वृक्षारोपण

मथुरा में उत्तर प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत रविवार को परशुराम शोभा यात्रा समिति के बैनर तले बीएसए महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और गणमान्य लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परशुराम शोभा यात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा, महामंत्री बंसीलाल शर्मा तथा बीएसए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं एनसीसी की छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर पंडित रामगोपाल शर्मा और महामंत्री बंसीलाल शर्मा ने बताया कि समिति का लक्ष्य 1,000 पौधे लगाने का है, जिनमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक जीवन की सुविधाओं के लिए लगातार पेड़ों की कटाई की जा रही है, जिसका असर पर्यावरण और मानव जीवन पर पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम 10 पौधे अवश्य लगाए, क्योंकि शुद्ध ऑक्सीजन और स्वस्थ पर्यावरण का सबसे बड़ा स्रोत वृक्ष ही हैं।

 
Previous News

गोवर्धन में वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने लगाया पौधा

Next News

बलदेव में पुलिस का हरियाली अभियान, सीओ और थाना पुलिस ने लगाए 100 पौधे