Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 12 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ओमान तट पर कमर्शियल जहाज पर बड़ा हमला, 11 भारतीय सवार... 10 सुरक्षित, 1 अब भी लापता

ओमान तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले के बाद भारत सरकार अलर्ट मोड में है। जहाज पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है। विदेश मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए ओमान के अधिकारियों के साथ मिलकर राहत और बचाव अभियान जारी होने की जानकारी दी है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, ओमान तट के पास वाणिज्यिक जहाज GFS Galaxy को निशाना बनाकर हमला किया गया। घटना के तुरंत बाद सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जहाज पर सवार 11 भारतीयों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक अभी भी लापता है। भारतीय दूतावास लगातार ओमान के अधिकारियों के संपर्क में है और बचाव अभियान पर नजर बनाए हुए है।

भारत सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाया जाना बेहद चिंताजनक है। विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में तनाव कम करने और शांतिपूर्ण समाधान निकालने पर जोर दिया है, ताकि समुद्री व्यापार और नौवहन सुरक्षित रह सके।

विदेश मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि लापता भारतीय नागरिक की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। भारत सरकार ने ओमान प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है और कहा है कि पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Previous News

खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे परिवार पर कहर, पत्नी-बेटे को लेने गए पति की सड़क हादसे में मौत

Next News

साइबर अपराधियों के ठिकानों पर पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, कई गांवों में चला सर्च ऑपरेशन