Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 11 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: 3.650 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली में सप्लाई की थी तैयारी

रेलवे पुलिस अधीक्षक आगरा के निर्देशन में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी मथुरा जंक्शन ने बड़ी सफलता हासिल की। जीआरपी मथुरा जंक्शन की टीम ने आरपीएफ मथुरा जंक्शन और आरपीएफ आगरा कैंट/टीओपीबी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 3.650 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 85 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के छपरा जिले के रहने वाले 25 वर्षीय अमन पुत्र अनिल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 स्थित फुट ओवरब्रिज से गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह इस गांजे को दिल्ली ले जाकर बेचने की फिराक में था, ताकि उससे आर्थिक लाभ कमा सके। लेकिन जीआरपी और आरपीएफ की सतर्कता तथा प्रभावी चेकिंग अभियान के चलते उसकी योजना सफल नहीं हो सकी। रेलवे पुलिस का कहना है कि रेलवे परिसर में नशे के कारोबार और तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Previous News

ब्रेकिंग न्यूज़: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, 21 लोगों को बचाया गया

Next News

वृंदावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में बढ़ी चिंता... प्रशासन पूरी तरह अलर्ट