Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 11 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा-बरेली हाईवे पर भैंसों से भरा कैंटर पलटा, 15 भैंसें घायल

मथुरा। थाना राया क्षेत्र में मथुरा-बरेली हाईवे पर शनिवार को भैंसों से भरा एक कैंटर टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसा वृंदावन की नगरिया गांव के पास रेलवे पुल से उतरते समय हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कैंटर तेज रफ्तार में था। रेलवे पुल से उतरते ही अचानक उसका टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कैंटर पलट गया। हादसे में कैंटर में लदी 15 भैंसें घायल हो गईं, जबकि कई भैंसें सड़क किनारे इधर-उधर भाग निकलीं।

कैंटर चालक कमल ने बताया कि वह महावन पशु पेंठ से 15 भैंस लेकर अलीगढ़ जा रहा था। रास्ते में अचानक टायर फटने से यह हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक रविंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर सभी भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाला, उनकी गणना की और उन्हें चालक के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और मथुरा-बरेली हाईवे पर यातायात सामान्य रहा। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

'IIT बाबा' अभिषेक मिश्रा की जमानत अर्जी खारिज, जेल में ही रहना होगा

Next News

मथुरा-बरेली हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल