Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 11 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
BJP पार्षद पर जानलेवा हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर दीपक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

मथुरा। थाना गोविंदनगर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर दीपक पुत्र रामबाबू उर्फ ओमप्रकाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार तड़के चक्रतीर्थ घाट के पीछे गऊघाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी की गई थी। रात करीब 12:10 बजे पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी थाना गोविंदनगर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और हत्या के प्रयास समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2012 में उसके खिलाफ हत्या का पहला मुकदमा दर्ज हुआ था।

यह गिरफ्तारी थाना गोविंदनगर में दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे में की गई है। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Previous News

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, शव को घर में दफनाकर महीनों तक छिपाया राज

Next News

'IIT बाबा' अभिषेक मिश्रा की जमानत अर्जी खारिज, जेल में ही रहना होगा