Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 10 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा में दो मंजिला शोरूम ढहने के बाद दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी, लापता महिला की तलाश में जुटी टीमें

आगरा। आगरा के सुभाष बाजार में दो मंजिला कपड़ा शोरूम ढहने के बाद राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। हादसे के 22 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मलबे में गिरी एक महिला का कोई सुराग नहीं लग सका है। प्रशासन की टीमें लगातार मलबा हटाकर तलाश अभियान चला रही हैं।

जानकारी के अनुसार, हादसे में चार लोग घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं गंगा देवी (55 वर्ष) नामक महिला मलबे के साथ नाले में गिर गई थीं और तब से लापता हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड, नगर निगम और अन्य एजेंसियों की संयुक्त टीमें लगातार अभियान चला रही हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हाल की लगातार बारिश के कारण भवन कमजोर हो गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हालांकि, भवन गिरने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर सुभाष बाजार के कई हिस्सों को बंद कर दिया गया है और आसपास के जर्जर भवनों का भी निरीक्षण कराया जा रहा है।

प्रशासन का कहना है कि जब तक लापता महिला का पता नहीं चल जाता, तब तक राहत एवं बचाव अभियान जारी रहेगा। साथ ही बाजार क्षेत्र में पुराने और जर्जर भवनों की स्थिति का भी सर्वे कराया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Previous News

गंगा में थार दौड़ाकर स्टंट पड़ा महंगा, पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' में चालक को दबोचा

Next News

घर से लापता दो नाबालिग बच्चों को जीआरपी मथुरा ने सकुशल किया बरामद, परिजनों से कराया मिलन