Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 10 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
स्कूल में हाईवोल्टेज ड्रामा! महिला प्रधानाचार्य ने अभिभावक को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला प्रधानाचार्य कथित तौर पर एक अभिभावक की चप्पलों से पिटाई करती हुई दिखाई दे रही हैं। घटना के दौरान स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर अभिभावक और प्रधानाचार्य के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक भी दिखाई दे रही है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
Previous News

जयपुर स्कूल छात्रा मौत मामला: नया CCTV आया सामने, परिवार का आरोप- मदद मांगती रही मासूम, किसी ने नहीं सुनी

Next News

रेल यात्रियों के लिए राहत: लालकुआं-राजकोट स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त