Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 10 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
देवा पहलवान पर मारपीट और चौथ वसूली का आरोप, VHP का कोतवाली पर प्रदर्शन, ASP ने दिए जांच के आदेश

मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित भूतेश्वर अखाड़े के पहलवान देवा पर विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता के भाई के साथ मारपीट और चौथ वसूली मांगने का आरोप लगा है। मामले में कार्रवाई से असंतुष्ट विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने थाना कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया और ASP आशना चौधरी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

बताया जा रहा है कि यह मामला 20 जून का है। आरोप है कि देवा पहलवान ने VHP कार्यकर्ता दीपक के भाई शीतल से चौथ वसूली की मांग की। शीतल द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर देवा और उसके साथियों ने भूतेश्वर अखाड़े में उसके साथ कथित रूप से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

VHP नेता नितिन चौधरी का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने मामले में लापरवाही बरती। उनका कहना है कि आरोपी को केवल कुछ घंटों तक हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया गया और मुकदमे में हल्की धाराएं लगाई गईं।

इसी के विरोध में VHP कार्यकर्ताओं ने थाना कोतवाली परिसर में प्रदर्शन करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। सूचना मिलने पर ASP आशना चौधरी मौके पर पहुंचीं, प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

 यह रिपोर्ट शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना शेष है।)

Previous News

9 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर डॉ. सच्चिदानंद महाराज का जनसंपर्क तेज, जुलहेंदी गांव में ग्रामीणों से मांगा सहयोग

Next News

LIVE: जनता की अदालत में पार्षद! 3 साल का हिसाब... 2 साल का जवाब | आपके वार्ड का विकास या सिर्फ वादे?