Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 10 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नैनीताल में फिर बिगड़े हालात, भारी बारिश से फिसली पहाड़ी और सिस्टम फिर हुआ फेल!

उत्तराखंड के नैनीताल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर पहाड़ियों से मलबा और चट्टानें खिसकने लगी हैं, जिससे सड़कें बाधित हो गई हैं और लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

बारिश के बीच प्रशासन और आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं। कई संवेदनशील इलाकों में जलभराव, भूस्खलन और सड़क धंसने जैसी घटनाओं ने सिस्टम की तैयारियों की पोल खोल दी है। प्रशासन प्रभावित मार्गों को खोलने और हालात सामान्य करने में जुटा है।

मौसम विभाग ने पहाड़ी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

 
Previous News

टीचर से झूठ बोला, बस में बैठकर घर से निकली... आखिर कैसे मिली एयरफोर्स अफसर की लापता बेटी?

Next News

9 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर डॉ. सच्चिदानंद महाराज का जनसंपर्क तेज, जुलहेंदी गांव में ग्रामीणों से मांगा सहयोग