Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 20 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बरारी में सीडीओ का औचक निरीक्षण, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मिली गंदगी व अव्यवस्था पर सख्त नाराजगी

बरारी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर साफ-सफाई की कमी और गंभीर अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बरारी प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरारी तथा आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लिया गया। इस दौरान विद्यालय परिसरों में गंदगी फैली हुई पाई गई और शौचालयों की स्थिति भी अत्यंत खराब मिली, जिसे लेकर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।

जांच में यह भी पाया गया कि कई अभिलेख और पंजिकाएं अद्यतन नहीं थीं। साथ ही कुछ बच्चों का नामांकन पोर्टल पर दर्ज नहीं होने की लापरवाही भी सामने आई। इस पर संबंधित शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी गई और सभी रिकॉर्ड शीघ्र अपडेट करने के सख्त निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

Previous News

भीषण गर्मी का कहर: कई राज्यों में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया हीटवेव अलर्ट

Next News

बस से उतरते समय छात्रा की मौत; ग्रामीणों का प्रदर्शन, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात