Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 09 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
10 के सिक्कों से खरीदी ₹1.10 लाख की बाइक, 4 घंटे तक सिक्के गिनता रहा शोरूम स्टाफ एंकर:

तेलंगाना से बचत और धैर्य की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी नई बाइक की पूरी कीमत ₹10 के सिक्कों में चुकाकर सभी को हैरान कर दिया। सिक्के गिनने में शोरूम कर्मचारियों को करीब चार घंटे लग गए, जिसके बाद बाइक की डिलीवरी दी गई।


तेलंगाना के यादाद्री-भुवनगिरि जिले के चित्याल मंडल स्थित वेलिमिनेडु गांव निवासी कोंडे रघुपति ने अपनी वर्षों पुरानी इच्छा पूरी करते हुए ₹1.10 लाख की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल खरीदी। खास बात यह रही कि उन्होंने पूरी रकम ₹10 के सिक्कों में अदा की।

बताया जा रहा है कि रघुपति और उनके परिवार ने वर्ष 2017 से धीरे-धीरे ₹10 के सिक्के जमा करने शुरू किए थे। जब बचत ₹1.10 लाख तक पहुंच गई, तो वे सिक्कों से भरे बैग लेकर शोरूम पहुंचे। वहां पांच कर्मचारियों ने करीब चार घंटे तक हजारों सिक्कों की गिनती की, जिसके बाद भुगतान पूरा होने पर नई बाइक की डिलीवरी कर दी गई।

इस अनोखे लेनदेन को देखने के लिए शोरूम में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग रघुपति की बचत की आदत और शोरूम प्रबंधन की सराहना कर रहे हैं, जिसने ₹10 के सिक्कों को वैध मुद्रा मानते हुए बिना किसी हिचकिचाहट के भुगतान स्वीकार किया।

Previous News

मथुरा में नमाज के दौरान बड़ा हादसा! जामा मस्जिद का गुंबद गिरा, मची अफरा-तफरी

Next News

लगातार बारिश के बीच डीएम अतुल वत्स सड़क पर, जलभराव वाले इलाकों का किया निरीक्षण