Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 20 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महोबा में ओवरस्पीड वाहनों पर कार्रवाई, स्पीड राडार गन से चालान; चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

महोबा जिले में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारू और सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी यातायात सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा कानपुर–सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान स्पीड राडार गन की मदद से निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चल रहे वाहनों की पहचान कर उनके चालान किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से तेज रफ्तार वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

इसके साथ ही लवकुश नगर तिराहा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमें कई वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से अनुपालन करने के लिए जागरूक भी किया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Previous News

15 करोड़ की चांदी और नगदी लेकर नटवरलाल चार महीने से फरार

Next News

मथुरा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो बुक सेंटर सील; डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी