Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 08 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; फर्जी आधार, सिम और मोबाइल बरामद

मथुरा। जनपद की थाना शेरगढ़ पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी करने वाले छह शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 08 फर्जी आधार कार्ड, 07 फर्जी सिम कार्ड और 06 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 08 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे मुखबिर की सूचना पर जंघावली पुलिया के पास बनी चारदीवारी में दबिश दी गई। मौके से दिलशाद, रिजवान, नाजिम, शाहिद, रिहान (सभी निवासी ग्राम जंघावली, थाना शेरगढ़) तथा हैदर निवासी भीलमका, थाना डीग (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी आधार कार्ड बनवाकर उनके आधार पर सिम कार्ड हासिल करते थे। इसके बाद इन सिम कार्डों और मोबाइल फोनों का इस्तेमाल कर अपनी वास्तविक पहचान छिपाते हुए लोगों को फोन, लिंक और ओटीपी के जरिए झांसे में लेते थे। आरोपी मोबाइल नंबरों में हेरफेर कर खुद की पहचान छिपाते थे और विभिन्न बहानों से लोगों से ऑनलाइन धनराशि अपने खातों में ट्रांसफर कराकर ठगी करते थे।

बरामदगी में पुलिस को कुल 08 कूटरचित आधार कार्ड, 07 फर्जी सिम कार्ड और 06 मोबाइल फोन मिले हैं। इनमें ओप्पो, रियलमी और एप्पल कंपनी के मोबाइल शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि इस गैंग के तार अन्य साइबर अपराधों से भी जुड़े हो सकते हैं। इसलिए आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और बैंक खातों की भी गहन जांच की जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 189/2026 के तहत धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 111(3) बीएनएस तथा 66C और 66D आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें और संदिग्ध साइबर गतिविधि की तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें।

Previous News

महिला समूहों की 7 लाख की रकम लेकर फरार हुआ मैनेजर, एक महीने बाद भी FIR नहीं; एसएसपी से लगाई गुहार

Next News

सड़क के गड्ढों को कागजों में बना दिया तालाब! 25 लाख के घोटाले का खुलासा, मचा हड़कंप