अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल से अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में विवेचक आशुतोष तिवारी बुधवार सुबह करीब 7 बजे तीनों आरोपियों को जेल से अपनी कस्टडी में लेकर रवाना हुए। अब पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ करेगी और उनकी निशानदेही पर चोरी की नकदी व अन्य सामान की बरामदगी का प्रयास करेगी।
जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि चोरी की रकम कहां छिपाई गई और इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और बरामदगी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।