Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 08 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
डॉक्टरों से मारपीट पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'शिंदे सेना का गुंडाराज'

महाराष्ट्र के ठाणे में नगर निगम अस्पताल के डॉक्टरों से कथित मारपीट के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे "शिंदे सेना का गुंडाराज" बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


जानकारी के मुताबिक, कल्याण-डोंबिवली नगर निगम के अस्पताल में नवजात शिशु को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किए जाने की सलाह पर विवाद हो गया। आरोप है कि शिवसेना के एक पार्षद और उसके साथियों ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट की। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया। पुलिस ने पार्षद समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि "यह शिंदे सेना का गुंडाराज है। सिर्फ एफआईआर दर्ज करना काफी नहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी और उन्हें पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।" उधर, इस घटना के विरोध में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया।

Previous News

सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में बेटी बनी मां की कातिल! 7 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिश

Next News

बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े परिवार को रौंदा, तीन मासूमों की दर्दनाक मौत; CCTV में कैद हुआ हादसा