Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 08 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जम्मू-कश्मीर में 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खासकर पीर पंजाल और चिनाब घाटी में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा जताया गया है।


मौसम विभाग के अनुसार, 12 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पीर पंजाल, चिनाब घाटी और पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक बाढ़, भूस्खलन और नालों के उफान पर आने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

आपदा प्रबंधन एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों व स्थानीय निवासियों से मौसम विभाग की सलाह का पालन करने को कहा है। लगातार बारिश के कारण कई पर्वतीय मार्ग प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए यात्रा से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

 
Previous News

गडकरी के दौरे से पहले कोटा में भीषण हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, 1 की मौत, 15 घायल

Next News

पेट्रोल-सीएनजी पंप में घुसी तेज रफ्तार स्लीपर बस, चंद फीट की दूरी ने टाल दिया महाविस्फोट