Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 08 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
समोसे के लिए रोकी जाती थी ट्रेन? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, रेलवे ने शुरू की जांच

मध्य प्रदेश में इंदौर-महू डेमू ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लोको पायलट रोजाना समोसे खरीदने के लिए ट्रेन को करीब 10 मिनट तक रोक देते हैं। हालांकि, इस मामले में रेलवे ने सफाई देते हुए कहा है कि वायरल दावा भ्रामक है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लोको पायलट ट्रेन से उतरकर सड़क किनारे दुकान से समोसे लेते हुए दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि इंदौर और महू के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन राऊ के रंगवासा रोड के पास रोजाना कुछ देर के लिए इसी वजह से रुकती है, जिससे यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ता है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।

वहीं, पश्चिम रेलवे ने इस दावे को भ्रामक और गलत बताया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन का ठहराव परिचालन संबंधी कारणों से हुआ था, न कि समोसे खरीदने के लिए। रेलवे ने कहा है कि वीडियो और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

LIVE | क्या 2027 में फिर बनेगी बीजेपी सरकार? विधायक पूरन प्रकाश से सीधे सवाल

Next News

राया में पारिवारिक विवाद बना रणभूमि, महिला से मारपीट का VIDEO वायरल; पुलिस जांच में जुटी