Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 08 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी पर बोले अनुपम खेर, 'चोर से मंदिर की गरिमा कम नहीं होती'

अपनी आगामी फिल्म 'श्री राम भूमि' की शूटिंग के सिलसिले में अयोध्या पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर ने सबसे पहले श्री रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले पर कहा कि "चोर हर जगह मिल सकते हैं, लेकिन इससे मंदिर की गरिमा कम नहीं होती।" उन्होंने कहा कि जिस राम मंदिर के निर्माण के लिए सदियों का संघर्ष हुआ, उसकी प्रतिष्ठा को कुछ लोगों की गलत हरकतों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। अनुपम खेर ने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि किसी के घर में चोरी हो जाए तो दोष चोर का होता है, घर का नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं ने भगवान को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ चढ़ावा अर्पित किया है, यह कोई रिश्वत नहीं थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस घटना के आधार पर मंदिर की पवित्रता और सम्मान पर सवाल नहीं उठाने चाहिए।

Previous News

"जेई ने मांगा कमरा, मना किया तो सील करवा दिया"—संचालक का बड़ा आरोप

Next News

पति पर पत्नी का जानलेवा हमला! घरेलू विवाद के बाद खून से लाल हुआ घर, आरोपी पत्नी गिरफ्तार