Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 07 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में साइबर अपराधियों पर SSP का बड़ा एक्शन, सुबह 5 बजे से कई गांवों में ताबड़तोड़ छापेमारी

मथुरा। जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ मथुरा पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्लोक कुमार के नेतृत्व में मंगलवार सुबह 5 बजे से साइबर अपराध के हॉटस्पॉट चिन्हित क्षेत्रों में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। अभियान के दौरान कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक (DGP) के निर्देश पर जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर अपराध से जुड़े हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर पुलिस टीमें कार्रवाई में जुटी हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमें चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों के चिन्हित गांवों में छापेमारी कर रही हैं। कार्रवाई के दौरान मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं, जिनकी तकनीकी जांच की जाएगी।

एसएसपी ने कहा कि अभियान अभी जारी है और ऑपरेशन पूरा होने के बाद हिरासत में लिए गए लोगों तथा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि साइबर अपराध में संलिप्त पाए जाने वाले सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस विशेष अभियान में पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरों और अन्य आधुनिक तकनीकी संसाधनों का भी उपयोग किया जा रहा है, ताकि कार्रवाई प्रभावी और पारदर्शी ढंग से पूरी की जा सके।

 
Previous News

सीएम योगी के बाँदा दौरे की तैयारियां तेज, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

Next News

गौकशी से अर्जित संपत्ति पर बुलंदशहर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर अय्यूब का तीन मंजिला मकान कुर्क