Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 07 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यमुना एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलियम टैंकर में उठा धुआं, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब मथुरा रिफाइनरी से अलीगढ़ के गौरई जा रहा पेट्रोलियम पदार्थ से भरे टैंकर के केबिन में अचानक धुआं उठने लगा। घटना थाना राया क्षेत्र के राया कट के नीचे हुई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार टैंकर संख्या यूपी-85 बीटी-5846 के चालक रामबाबू, निवासी भैंसा (मथुरा), ने इंजन से स्पार्किंग और धुआं उठते ही सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को तुरंत सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा कर दिया। इसके बाद टैंकर में मौजूद फायर सिलेंडरों की मदद से केबिन में लगी आग और धुएं पर शुरुआती स्तर पर ही काबू पा लिया। टैंकर में उनके साथ गोवर्धन सिंह भी मौजूद थे।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया।

फायर अधिकारी किशन लाल ने बताया कि टैंकर के इंजन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण केबिन में धुआं भर गया था। समय रहते चालक की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से किसी भी बड़े हादसे को टाल दिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई

Previous News

कान्हा माखन स्कूल में 'बोधि पथ कार्यशाला' का समापन, बच्चों ने सिंगल-यूज प्लास्टिक छोड़ने का लिया संकल्प

Next News

नोएडा की फैक्ट्री में भीषण आग, 8 दमकल गाड़ियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू