Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 06 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुंबई-पुणे के बीच मानसून का कहर, भूस्खलन से एक्सप्रेसवे बंद, रेल सेवाएं भी प्रभावित

मुंबई। महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने मुंबई और पुणे के बीच सड़क एवं रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के चलते घाट सेक्शन में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनज़र मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के प्रभावित हिस्सों पर यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

बारिश और भूस्खलन का असर मुंबई-पुणे रेलवे मार्ग पर भी पड़ा। करजत-लोणावला घाट सेक्शन में ट्रैक पर मलबा आने के कारण कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट करना पड़ा। रेलवे और राहत एजेंसियां मलबा हटाकर सेवाएं सामान्य करने में जुटी हैं।

इस बीच, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक मौसम सामान्य नहीं हो जाता, तब तक मुंबई-पुणे मार्ग पर अनावश्यक यात्रा से बचें। वहीं, मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Previous News

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, लोक कला जगत ने खोया अनमोल रत्न

Next News

प्रसव के दौरान महिला की मौत से अस्पताल में बवाल, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप