Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 05 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
60 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा! स्क्रैप की आड़ में हो रही थी तस्करी, 2 गिरफ्तार

आगरा कमिश्नरेट की मलपुरा पुलिस, साइबर सर्विलांस और काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पंजाब के जिरकपुर से गोरखपुर ले जाई जा रही करीब ₹60 लाख कीमत की 492 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक को पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, ₹4,200 नकद और ट्रक से स्क्रैप की बिल्टी समेत अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि शराब की खेप को स्क्रैप की आड़ में छिपाकर गोरखपुर पहुंचाया जाना था। वहां गिरोह का कथित सरगना राहुल मोबाइल के माध्यम से आगे की डिलीवरी लोकेशन बताने वाला था।

डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि बरामद दस्तावेजों की जांच की जा रही है और पूरे तस्करी नेटवर्क के साथ-साथ गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने पहले कितनी खेप अलग-अलग राज्यों में पहुंचाई है।

Previous News

16 साल तक सहती रही जुल्म, फिर पति की हत्या - आगरा में पत्नी का चौंकाने वाला दावा

Next News

मथुरा हत्याकांड में बड़ा खुलासा! सगाई समारोह में चचेरे भाई को उतारा माैत के घाट, पत्नी से अवैध संबंध का शक