Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 05 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राम मंदिर दान घोटाले पर BJP का बड़ा बयान! "दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा"

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी अपने प्रथम अयोध्या दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीरामलला के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

सहादतगंज बाईपास पर महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

इस दौरान राम मंदिर दान घोटाले को लेकर पूछे गए सवाल पर देवेंद्र सिंह चौधरी ने स्पष्ट कहा कि "जो भी दोषी होगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।" उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी (SIT) गठित कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अयोध्या आकर केवल भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। राम मंदिर दान घोटाले के संबंध में जांच जारी है। दोषियों के बारे में अंतिम निष्कर्ष जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Previous News

ग्राम चौकीदार ने पहनी पुलिस की वर्दी, फोटो वायरल होते ही दर्ज हुआ मुकदमा

Next News

16 साल तक सहती रही जुल्म, फिर पति की हत्या - आगरा में पत्नी का चौंकाने वाला दावा