Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 05 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़, सैकड़ों लोगों ने कराई आंखों की जांच

मथुरा के छत्ता बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में कालीचरण चतुर्वेदी के नेतृत्व में भक्ति वेदांत हॉस्पिटल, वृंदावन के सहयोग से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सुबह से शुरू हुए इस शिविर में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में आए सभी लोगों का पहले ब्लड प्रेशर और नेत्र परीक्षण किया गया। इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां और चश्मे भी पूरी तरह निशुल्क वितरित किए गए।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कालीचरण चतुर्वेदी और भक्ति वेदांत हॉस्पिटल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मंगल प्रभु ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि शिविर में सभी जांचें निशुल्क की गईं और मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए भी निशुल्क पंजीकरण किया जा रहा है।

डॉ. मंगल प्रभु ने कहा कि आधुनिक लेजर तकनीक से आंखों का ऑपरेशन किसी भी मौसम में सुरक्षित तरीके से कराया जा सकता है। उन्होंने लोगों से आंखों की नियमित जांच कराने और किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करने की अपील की।

Previous News

'शाका पकड़ा नहीं जा सकता'... रील बनाकर पुलिस को दी चुनौती, हनीमून से ही दबोची गई लुटेरी दुल्हन!

Next News

2027 की चुनावी जंग का बिगुल! राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान