Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 05 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रेकिंग न्यूज़: मथुरा-अलीगढ़ में ऑरेंज अलर्ट! अगले 3 घंटे में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा और अलीगढ़ जनपदों के लिए अगले 3 घंटों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन जिलों के कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की प्रबल संभावना है। हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, पेड़ों, बिजली के खंभों और कच्चे या कमजोर ढांचों के नीचे खड़े होने से बचें। खेतों में काम कर रहे किसान और खुले स्थानों पर मौजूद लोग तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं।

बारिश और तेज हवाओं के कारण जलभराव, पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और यातायात प्रभावित होने की भी आशंका जताई गई है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने और मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थान पर रुकने की सलाह दी गई है।

Previous News

जन्माष्टमी पर ब्रज होगा जगमग! 7 दिन तक चलेंगे भक्ति, भजन और भव्य आयोजन

Next News

प्रेम संबंध बना मौत की वजह! महिला की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार