Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 05 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जम्मू-कश्मीर के कैमरे में कैद ऑपरेशन की तस्वीरें, शोपियां में आतंकियों की तलाश जारी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों का बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान लगातार जारी है। खुफिया सूचना के आधार पर शुरू किए गए इस ऑपरेशन में पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश की जा रही है।

वीओ:
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इलाके को चारों ओर से घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ भी हुई। शुरुआती कार्रवाई में दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद भी अभियान जारी रखा गया और सुरक्षा बल संभावित छिपे हुए आतंकियों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर सभी संभावित निकास मार्गों को सील कर दिया है, ताकि कोई भी आतंकी भाग न सके। अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन पूरी तरह समाप्त होने तक तलाशी अभियान जारी रहेगा।

Previous News

यमुना एक्सप्रेसवे पर टमाटर से भरी पिकअप पलटी, चालक को झपकी आने से हादसा; दो घायल

Next News

ऑपरेशन 'लंगड़ा' में पुलिस का बड़ा एक्शन! पशु चोर गिरोह से मुठभेड़, ₹लाखों की भैंसें बरामद, 6 बदमाश गिरफ्तार