Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 05 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ई-रिक्शा चालकों का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन, रूट बदलने के फैसले का विरोध

वृंदावन में ई-रिक्शा चालकों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए रूट परिवर्तन के फैसले पर नाराजगी जताई। चालकों का आरोप है कि बिना उचित प्रक्रिया के उनका निर्धारित रूट बदल दिया गया, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है।


वृंदावन के रंगजी का बड़ा बगीचा स्थित ग्राउंड में रविवार को बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक एकत्रित हुए और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर जबरन रूट बदलने और आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारी चालक विपिन गुप्ता ने बताया कि नगर निगम ने उन्हें पहले रूट नंबर-4, शौशैया तिराहा से हरि निकुंज तक आवंटित किया था। इसके लिए उन्होंने दिसंबर 2025 में नगर निगम को तीन हजार रुपये की निर्धारित फीस भी जमा की थी। उनका आरोप है कि इससे पहले एक निजी कंपनी भी उनसे 1,180 रुपये लेकर फरार हो गई थी।

चालकों का कहना है कि मार्च माह में नगर निगम ने नया रूट 4A बनाकर उनके पुराने मार्ग पर नई ई-रिक्शा संचालित करा दिए, जबकि पुराने चालकों को मां कात्यायनी मंदिर मार्ग पर जाने के लिए कहा जा रहा है।

प्रदर्शनकारी चालक रवि ने आरोप लगाया कि नए मार्ग का उनके लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों में कोई उल्लेख नहीं है। ऐसे में उस रूट पर संचालन करने पर चालान की आशंका बनी रहती है, जिससे चालक असमंजस की स्थिति में हैं।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि उन्हें पूर्व निर्धारित रूट पर ही संचालन की अनुमति दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Previous News

मथुरा रिफाइनरी में शटडाउन के दौरान बड़ा हादसा, गर्म तेल से झुलसा मजदूर; दिल्ली रेफर

Next News

यमुना एक्सप्रेसवे पर टमाटर से भरी पिकअप पलटी, चालक को झपकी आने से हादसा; दो घायल