Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 05 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हेल्थ केयर के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़े मरीज, 200 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

मथुरा शहर के जय वंश हेल्थ केयर में आयोजित मासिक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। शिविर में 200 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और विभिन्न जांचों का लाभ उठाया।


मथुरा शहर के बीचों-बीच स्थित जय वंश हेल्थ केयर में हर माह की तरह इस बार भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ यह शिविर दोपहर 2 बजे के बाद तक चलता रहा, जहां जनरल फिजीशियन डॉ. मेजर अजीत सिंह सिकरवार ने अंतिम मरीज तक का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया।

शिविर में मरीजों को निःशुल्क परामर्श के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी (ECG), बीएमडी (BMD), स्पायरोमेट्री और न्यूरोपैथी जैसी महत्वपूर्ण जांचें भी बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई गईं।

इस दौरान 200 से अधिक मरीजों ने थायरॉइड, हाई ब्लड प्रेशर, शुगर, अस्थमा, एलर्जी, खांसी, टीबी, बुखार, घबराहट सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का निःशुल्क परीक्षण और परामर्श प्राप्त किया।

डॉ. मेजर अजीत सिंह सिकरवार ने बताया कि इस मासिक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति केवल आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि ब्रजवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

शिविर का लाभ उठाने पहुंचे मरीजों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए डॉ. अजीत सिंह सिकरवार का आभार व्यक्त किया और इसे समाजसेवा की एक सराहनीय पहल बताया।


डॉ. मेजर अजीत सिंह सिकरवार, जनरल फिजीशियन, जय वंश हेल्थ केयर, मथुरा

 
Previous News

बारिश के बाद यमुना में गंदगी पर मचा बवाल, घाटों पर पहुंचे नगर निगम अधिकारी

Next News

राया कट के दो होटलों पर पुलिस का बड़ा छापा, 13 युवक और 6 युवतियां हिरासत में