Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 04 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोकुल के खादर क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने दी चेतावनी

मथुरा के गोकुल खादर क्षेत्र में अवैध रूप से कॉलोनियां काटकर प्लॉट बेचने वालों पर प्रशासन जल्द बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद महावन प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विकास प्राधिकरण के साथ संयुक्त अभियान चलाने की घोषणा की है।

महावन की एसडीएम उषा सिंह ने बताया कि गोकुल, महावन, लक्ष्मी नगर और रावल क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि बिना किसी वैधानिक अनुमति के खादर की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग कर लोगों को प्लॉट बेचे जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह क्षेत्र खादर की श्रेणी में आता है, जहां बिना सक्षम अनुमति किसी भी प्रकार की आवासीय या व्यावसायिक कॉलोनी विकसित नहीं की जा सकती।

एसडीएम ने बताया कि शिकायतों का संज्ञान लेते हुए विकास प्राधिकरण के साथ संयुक्त कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली गई है। अगले दो से चार दिनों के भीतर अवैध निर्माण और कॉलोनियों के खिलाफ अभियान शुरू किया जा सकता है।

प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी प्लॉट को खरीदने से पहले उसकी वैधता और संबंधित दस्तावेजों की पूरी जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की ठगी या कानूनी परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

45 दिन तक बाथरूम के फर्श के नीचे दफन रहा पति, पूछताछ में पत्नी ने बताई खौफनाक कहानी

Next News

यमुना एक्सप्रेसवे पर कुत्ते से टकराई बाइक, चालक गंभीर घायल