Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 04 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ऑपरेशन अमानत” के तहत यात्रियों को लौटाया गया लाखों रुपये का खोया सामान

रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. राज मोहन के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन अमानत” अभियान के तहत यात्रियों का खोया हुआ कीमती सामान सुरक्षित रूप से उनके मालिकों को वापस सौंपा जा रहा है।

अप्रैल से जून माह के दौरान आगरा मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों से बरामद यात्रियों के 134 खोए हुए सामान सही पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित यात्रियों को सुपुर्द किए गए। इन बरामद वस्तुओं की अनुमानित कुल कीमत करीब 14 लाख 84 हजार 174 रुपये आंकी गई है।

अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल ने बैग, मोबाइल फोन, लैपटॉप, पर्स, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य कीमती सामान न केवल बरामद किए, बल्कि पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक भी पहुंचाया।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि “ऑपरेशन अमानत” का उद्देश्य यात्रियों में यह विश्वास कायम करना है कि रेलवे उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए आगरा मंडल के सभी स्टेशनों पर आरपीएफ और स्टेशन स्टाफ द्वारा नियमित निगरानी रखी जाती है, ताकि यात्रियों का कोई भी छूटा हुआ सामान सुरक्षित रखा जा सके और सत्यापन के बाद उन्हें वापस लौटाया जा सके।

Previous News

बारिश में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, खुले बिजली के बॉक्स दे रहे दुर्घटना को न्योता

Next News

2027 की तैयारी: छाता विधानसभा से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी हो सकते हैं उमेश पंडित