Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 03 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कोतवाली पुलिस को मिली सफलता, नकबजनी का वांछित आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद

मथुरा की थाना कोतवाली पुलिस ने नकबजनी के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर माल गोदाम रोड से सतेन्द्र सिंह पुत्र स्वर्गीय लालाराम, निवासी अनी का नगला, थाना मुरसान, जिला हाथरस तथा वर्तमान निवासी मीरा विहार कॉलोनी, लोहवन बगीची, थाना जमुनापार, मथुरा को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 442/2026 में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया रेडमी नोट-15 मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस का कहना है कि बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मोमराज सिंह तथा पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की।

Previous News

धराली आपदा को एक साल, जख्म अब भी हरे... कई परिवार आज भी अपनों का इंतजार कर रहे हैं

Next News

मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट, अगले 24 घंटे बेहद भारी... IMD ने जारी की चेतावनी