Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 03 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मेरठ में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की हत्या, पति पर चाकू से हमला करने का आरोप

उत्तर प्रदेश के मेरठ से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और ब्यूटीशियन निशा चौहान की कथित तौर पर उनके पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे पर भी हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने निशा पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घरेलू और संपत्ति विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Previous News

टाइटल: लंपी बीमारी को लेकर घबराएं नहीं पशुपालक, विभाग पूरी तरह सतर्क: मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

Next News

श्रावणी मेले से पहले अजगैबीनाथ धाम की तैयारियों पर सवाल, मुख्य गंगा घाट पर गंदगी और अव्यवस्था