Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 03 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राया में स्कॉर्पियो सवारों का खूनी खेल! युवक को कुचलने की कोशिश, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

धार्मिक नगरी वृंदावन के सौभरी वन फेज़-2 में शुक्रवार तड़के एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां वन विभाग के केयरटेकर देवेंद्र गौतम पर उस समय जानलेवा हमला कर दिया गया, जब वह सो रहे थे। आरोप है कि साधु के वेश में आए एक अज्ञात हमलावर ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटना में देवेंद्र गौतम के गले, कान, हाथ और आंख पर गंभीर चोटें आई हैं। खून से लथपथ हालत में किसी तरह उन्होंने खुद को संभाला और कोतवाली पहुंचकर अज्ञात हमलावर के खिलाफ तहरीर दी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल के भाई रमन बिहारी गौतम का आरोप है कि सौभरी वन क्षेत्र में लंबे समय से साधु के वेश में कई संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। इस संबंध में पहले भी कई बार पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में रह रहे सभी संदिग्ध लोगों की पहचान कराई जाए और बिना सत्यापन के रह रहे लोगों को तत्काल हटाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश में जुट गई है।

 

धार्मिक नगरी वृंदावन में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस साधु के वेश में आए हमलावर को कब तक गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर पाती है।

 
Previous News

आकाशीय बिजली का कहर: छतरपुर में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

Next News

अयोध्या पहुंचे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- "दोषियों को भगवान भी दंड देंगे, कानून भी सजा देगा"