Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 02 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जैंत पुलिस ने डकैती की साजिश नाकाम की, 4 बदमाश गिरफ्तार; हथियार और दीवार तोड़ने के औजार बरामद

मथुरा। थाना जैंत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक चाकू, एक प्लास और दो सब्बल बरामद किए हैं। वहीं एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को रात करीब 12:15 बजे थाना जैंत पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जैत-देवी आटस मार्ग पर नगला सुम्मेरा चौराहे के पास कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीताराम उर्फ भोला (थोक दाऊद, जैत), आशीष उर्फ आशू (राधिका विहार, मथुरा), शानू (समोला टीला, थाना हाईवे) और सनी (मंडी चौराहा, थाना हाईवे) के रूप में हुई है। जबकि उनका साथी सुनील उर्फ लुच्ची निवासी चौमुहा, थाना जैंत मौके से फरार हो गया।

पूछताछ और बरामदगी के आधार पर थाना जैंत में बीएनएस की धारा 310(4), 310(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी आशीष उर्फ आशू के खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं अन्य आरोपियों का भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है।

इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, दुष्यंत कौशिक, अंकित कुमार तथा पुलिस टीम ने अंजाम दिया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Previous News

कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन शांतिपूर्ण संपन्न हुई TET परीक्षा, 1,702 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Next News

टोपी को लेकर शुरू हुआ विवाद, देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदला; दो युवक घायल